
डिजिटल डेस्क; बारिश के मौसम में धीरे-धीरे आई फ्लू वायरस भी अपने पैर पसार रहा है. यह एक सामान्य वायरल संक्रमण होता है. खासकर इसका प्रभाव बरसात के मौसम में देखने को मिलता है. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है. पिछले 4-5 दिनों से OPD में इसके मामले ज्यादा आ रहे हैं.
आई फ्लू एक सामान्य वायरल संक्रमण है..ये इसी नमी के मौसम में फैलता है। पिछले 4-5 दिनों से OPD में इसके मामले ज्यादा आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है ये 2-3 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन अगर ये ठीक नहीं होता तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। इसके मुख्य लक्षण- आंखें लाल… pic.twitter.com/QQq78mt7b2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2023
चिकित्सकों को अनुसार यह एक सामान्य संक्रमण होता है. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है…ये 2-3 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन अगर ये ठीक नहीं होता तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए. इसके मुख्य लक्षण-आंखें लाल रहना, आंखों में पानी आना, आंखों में चुभन होना, सूजन आना और सुबह-सुबह आंखें नहीं खुलना है.









