सीतापुर के रवि गोपाल की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, एक अन्य भारतीय की मौत 16 मार्च को रियाद में हमले के दौरान हुई थी।

सीतापुर: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें सीतापुर के महमूदाबाद के बघाइन गांव के निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की जान चली गई। 18 मार्च को सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में रवि गोपाल की मौत हो गई। घटना के वक्त, वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। रवि गोपाल सऊदी अरब में काम करने के लिए गए थे, जहां यह दुखद हादसा हुआ।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस संघर्ष के बीच अब तक छह भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एक अन्य भारतीय की मौत 16 मार्च को रियाद में हमले के दौरान हुई थी।

मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि एमटी सेफसी विष्णु जहाज के 15 भारतीय चालक दल के सदस्य, जिन्हें सुरक्षित रूप से बचाया गया था, 19 मार्च को इराक से रवाना हो गए। वे जल्द ही सऊदी अरब से भारत पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button