Meerut: पति की हत्या के मामले में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

मेरठ में पति की हत्या के मामले में अदालत ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने दोनों को यह सजा सुनाई।

मेरठ में पति की हत्या के मामले में अदालत ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने दोनों को यह सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए।

मामले के मुताबिक, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए बिस्तर पर सांप छोड़ने की बात भी सामने आई थी। इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

मेरठ का यह मामला मुस्कान-साहिल प्रकरण के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अदालत के फैसले के बाद यह मामला क्षेत्र में सुर्खियों में है।

Related Articles

Back to top button