इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त जजों को स्थायी करने की सिफारिश, इन न्यायाधीशों को मिली जगह

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। हाईकोर्ट के दस एडिशनल जजेज को परमानेंट जज बनाए जाने की संस्तुति कर दी गई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। हाईकोर्ट के दस एडिशनल जजेज को परमानेंट जज बनाए जाने की संस्तुति कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के दस एडिशनल जजों को परमानेंट जज बनाए जाने की संस्तुति कर दी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 23 नवंबर 2022 को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए उपरोक्त न्यायाधीशों की सिफारिश की थी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति के लिए न्यायाधीशों की सिफारिश की गई थी। प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। सभी सामग्री का मूल्यांकन करने के बाद, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीशों के रूप में उनकी नियुक्ति की सिफारिश करना उचित समझा।

इन न्यायाधीशों को मिली जगह

  • न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय;
  • न्यायमूर्ति कृष्ण पहल;
  • न्यायमूर्ति समीर जैन;
  • न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव;
  • न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी;
  • न्यायमूर्ति बृज राज सिंह;
  • न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह;
  • न्यायमूर्ति विकास बुधवार;
  • न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी;
  • जस्टिस विक्रम डी चौहान।

Related Articles

Back to top button