
12 मई को उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की. प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट संघ द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में इस वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.
इसी क्रम में मिलेट फसलों को श्री अन्न के रूप में पहचान दी गयी है. इसी क्रम में उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा भी श्री अन्न (मिलेट) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है.उन्होंने कहा जनवरी माह में मुख्यमंत्री आवास पर मार्च माह में गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के दौरान समस्त विधानसभा सदस्य तथा आम जनमानस के लिए मिलेट भोज का आयोजन किया गया. इसी प्रकार 25 अप्रैल से 03 मई, 2023 तक कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया.जिसमें उत्तराखण्ड के समस्त न्याय पंचायतों के स्तर पर कृषक रथ के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के मोटे अनाज (मिलेट फसलों) का प्रचार-प्रसार किया गया.









