
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगने के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। प्रवेश वर्मा को दिल्ली का डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया गया है।
रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली की मेयर रह चुकी हैं और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं। 27 साल बाद राजधानी में बीजेपी की वापसी हुई है। इससे पहले 1998 में सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।
रेखा गुप्ता कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि लंबे समय बाद दिल्ली में भगवा लहराया है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास और सुशासन की नई उम्मीदें जगी हैं।