
सांपों के जहर को यूज करने के मामले में पकड़े गए मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, अब नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर से NDPS ऐक्ट हटा दिया है. पुलिस ने कहा है कि मिस्टेक हो गई थी. नोएडा पुलिस की तरफ से कहा गया है कि लिपिकीय गलती थी. अब एल्विश यादव पर से एनडीपीएस हटा कर धारा 20 लगाई गई है.
बता दें कि NDPS ऐक्ट नशीले पदार्थ के सेवन और इसकी खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है.इस तरह की गतिविधियों को कम करने और नियंत्रण के लिए कानून में इस तरह की धारा की व्यवस्था की गई है.
NDPS ऐक्ट के तहत दोषी को 7 साल की सजा भी हो सकती है. साथ ही अब ये भी बताया जा रहा है कि एल्विश यादव पर लगी कुछ धाराओं में भी संशोधन को लेकर एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया गया था.









