
लखनऊ- इन दिनों यूपी परिवहन निगम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. पहले कर्मचारियों की हड़ताल और फिर विभाग की वेबसाइट को हैकर्स द्वारा हैक करना. इसके चलते परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संजय कुमार पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा था और हुआ भी यही. शुक्रवार शाम को खबर आई की परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह अब परिवहन विभाग के नए एमडी वेंकटेश्वरलू होंगे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 28, 2023
➡️परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार हटाए गए
➡️परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पर कार्रवाई की गई
➡️कर्मचारियों की हड़ताल,साइबर अटैक के चलते कार्रवाई
➡️निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार पर की कार्रवाई.#Lucknow pic.twitter.com/ha4CEX2fQc
बता दें कि परिवहन विभाग की बेवसाइट पर साइबर अटैक से सीएम योगी नाराज थे. वेबसाइट हैक होने से प्रदेश भर में यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. कई जगह से यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं. दो दिनों बाद भी समस्या का निदान ना होने के चलते संजय कुमार पर यह बड़ी गाज गिरी है.









