
Republic Day 2024:गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो कर्तव्यपथ पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्गी पर बैठकर कर्तव्यपथ पहुंचे इमैनुअल मैक्रो। इसके बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया और वहां मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व तीन सेना प्रमुख से उनका परिचय कराया। इसके साथ ही कार्यक्रम शुरू हो गया है।
4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर का एयर शो
75वें गणतंत्र दिवस को अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर एयर शो किया।










