Republic Day 2024: महिलाओं के शंखनाद के साथ शुरू हुआ परेड, T-90 भीष्म, पिनाक जैसे कई आधुनिक हथियारों ने दिखाई ताकत

लेफ्टिनेंट फैज सिंह ने टी-90 टैंक से राष्ट्रपति को सलामी दी। टी-90 को भीष्म टैंक के नाम से भी जाना जाता है।

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड ‘आह्वान’ के साथ शुरू हुई। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्य यंत्र बजाते हुए की गई।

4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर का एयर शो

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर एयर शो किया। मार्च पास्ट शुरू होते ही कर्तव्य पथ पर परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता भी दिखे।

टी-90 टैंक से राष्ट्रपति को सलामी

लेफ्टिनेंट फैज सिंह ने टी-90 टैंक से राष्ट्रपति को सलामी दी। टी-90 को भीष्म टैंक के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय थल सेना के खतरनाक हथियारों में से एक है। इसके पीछे भारत निर्मित नाग मिसाइल की टुकड़ी चल रही थी।

तीनों सेना की महिला टुकड़ी एक साथ

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहला मौका है जब तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी ने एक साथ मार्च किया।

‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ पर आधारित नौसेना की झांकी

गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

मध्य प्रदेश की झांकी में दिखी सांस्कृतिक झलक

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में मध्य प्रदेश के विभिन्न संस्कृतियों को प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

Back to top button