Republic Day: PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो...

Republic Day: भारत आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी और इसे संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो. यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है.”

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि

बता दें कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्षी नेता राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल होंगे।

हेरिटेज एंड डेवलपमेंट

इस साल गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। इस दिन हजारों खास मेहमानों को परेड देखने के लिए बुलाया गया है, जिनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, अच्छे प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच और वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button