
रिटायर्ड IAS अधिकारी अरविंद कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्हें विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
इससे पहले अरविन्द कुमार प्रमुख ग्रह सचिव और ACS ऊर्जा जैसे पदों पर अरविंद कुमार रह चुके हैं। वे अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद 29 फरवरी 2024 तक अरविंद कुमार को औद्योगिक सेक्टर के लिए CM का सलाहकार बनाया गया था।
अरविंद कुमार 1988 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उन्होंने GIS के सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब हैं की इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 35 लाख करोड़ से भी ज्यादा का निवेश आया था।









