
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को हमेंशा के लिए एक दूसरे के हो गए. आलिया ने अपने फॉरएवर क्रश और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर दोनो की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच शादी होते ही रणबीर कपूर काम पर वापस भी लौट गए हैं.
अब, रणबीर ने आधिकारिक तौर पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म एनिमल पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दे कि एनिमल नामक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार (22 अप्रैल) को फिल्म के औपचारिक लॉन्च की घोषणा की है।
वहीं अपनी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी से धूम मचाने वाले संदीप रेड्डी वांगा अब बॉलीवुड हीरो रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहें है। वही बता दे कि शादी के बाद आलिया की भी फोटो सामने आई थी। जिनमें वो मनीष मल्होत्रा के साथ नज़र आ रही थी. इन तस्वीरों में आलिया ने पिक एंड व्हाइट कलर का सूट पहना था जिसमें वो एकदम सिंपल और खूबसूरत नज़र आ रही थी।









