एक लाख रुपये रिश्वत लेते धरी गईं राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, विजिलेंस की कार्रवाई से नगर निगम में खलबली

आगरा नगर निगम की राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी विजिलेंस की टीम ने की है। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों शिप्रा गुप्ता को अरेस्ट किया। गौरतसब है कि राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता ने पीड़ित से दो लाख रुपये की घूस की मांग की थी, जिसके बाद पीड़ित ने उनकी शिकायत विजिलेंस से की थी।

आगराः आगरा नगर निगम की राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी विजिलेंस की टीम ने की है। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों शिप्रा गुप्ता को अरेस्ट किया। गौरतसब है कि राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता ने पीड़ित से दो लाख रुपये की घूस की मांग की थी, जिसके बाद पीड़ित ने उनकी शिकायत विजिलेंस से की थी। राजस्व निरीक्षक ने घूस की मांग कमला नगर ई ब्लॉक निवासी सुभाष अग्रवाल से उनके भवन को आवासीय से व्यावसायिक स्वीकृत करने के लिए की थी।

मंगलवार को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए शिप्रा गुप्ता को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी में राजस्व निरीक्षक का एक साथी भी गिरफ्तार हुआ। ये गिरफ्तारी नगर निगम गेट से विजिलेंस की टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद से नगर निगम में खलबली मची है। पूरा मामला आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button