
कपूर खानदान का नाम बॉलीवुड में हमेशा से ही रौशन रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में इस परिवार ने कई पीढ़ियों से अपनी छाप छोड़ी है। अब इसी खानदान की एक और बेटी सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही है। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की बहन, रिद्धिमा कपूर साहनी की, जो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘दादी की शादी’ से करने जा रही हैं।
बता दें, रिद्धिमा का इस कदम के लिए उन्हें अपने भाई रणबीर से खास सलाह मिली है। रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग शुरू करने से पहले वह रणबीर से मिलीं थीं। रणबीर ने उन्हें सबसे अहम सलाह दी थी, “कैमरे के सामने हमेशा सच्चे रहो। अपने इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा करो और किरदार को निभाने की बजाय उसे जियो।” यह सलाह रिद्धिमा के साथ हमेशा बनी रही और अब वह इसे अपने करियर में अपना रही हैं।
रिद्धिमा कपूर हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं, जबकि उनका परिवार सिनेमा के इस जगत का हिस्सा रहा है। उनके दादाजी राज कपूर, पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर का बॉलीवुड में बड़ा नाम है। अब रिद्धिमा का भी फिल्मी करियर शुरू हो रहा है, और वह इस नई यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हैं।
रिद्धिमा की फिल्म ‘दादी की शादी’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म रिश्तों और परिवार की खूबसूरत भावनाओं को दर्शाता है।









