
Desk : उत्तराखंड की विश्व प्रख्यात चार धाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है. ऐसे में जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालू चार धाम का रुख करते हैं. वहीं यात्रा के दौरन निजी नंबर प्लेट पर सवारी बैठाकर नियमों को ताक पर रखते हुए कई वाहन संचालक वाहनो का संचालन करते हुए नज़र आते है.
आपको बता दें कि चार धाम यात्रा विश्व प्रख्यात है. ऐसे में इस तरह के तमाम वाहन जो निजी नंबर प्लेट पर सवारी बैठाकर नियमों का उल्लंघन करता है, उन संचालकों को चेतावनी देते हुए आरटीओ (RTO) देहरादून ने निर्देश देकर यह साफ कर दिया है कि इस तरह नियमों को ताक पर रखने वाले संचालकों पर इस यात्रा में आरटीओ (RTO) गाज गिराने का काम करेगा.
आरटीओ (RTO) देहरादून ने कहा है कि इस तरह वाहन संचालन करने पर ना सिर्फ वाहन को सीज़ किया जायेगा बल्कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को भी कैंसिल कर दिया जाएगा. ऐसा करते हुए आरटीओ इस बार बड़ी कार्यवाही करता हुआ नज़र आएगा.








