टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू को टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटना पड़ा।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खान चंद्र सिंह, का निधन हो गया है। वह पिछले एक वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे और नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके कैंसर का इलाज चल रहा था, लेकिन हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। कैंसर का एडवांस स्टेज में पहुंचने के कारण उनका लीवर भी प्रभावित हो गया था।

रिंकू सिंह को अपने पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटना पड़ा था। खान चंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके परिवार और करीबी लोगों के बीच किया जाएगा। रिंकू और उनका परिवार इस कठिन समय में अपनी व्यक्तिगत क्षति से जूझ रहा है।

गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे रिंकू सिंह के पिता

बता दें रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। वे यूपी के अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी में काम करते थे, जहां वह घर-घर जाकर लोगों को कुकिंग गैस सिलेंडर पहुंचाते थे। उन्होंने परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद अपने बेटे रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को कभी फीका नहीं पड़ने दिया। रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने ये काम नहीं छोड़ा था।

Related Articles

Back to top button