T20 वर्ल्ड कप जीत के बीच रिंकू सिंह की बहादुरी की चर्चा, मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक पोस्ट वायरल

यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने ICC Men's T20 World Cup जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल…. और 8 मार्च की तारीख…. अब इतिहास में दर्ज हो चुका है….क्योंकि इस दिन टीम इंडिया ने क्रिकेट की दुनिया में अपना ऐतिहासिक डंका बजा दिया….जिसे शायद ही कोई भूल पाए….टीवी स्क्रीन से लेकर सड़कों पर और घरों में इंडिया…इंडिया की गूंज सुनाई दे रही थी…टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच एक प्लेयर है…. जिसकी खूब चर्चाएं चल रही हैं खासकर उसके परफॉर्मेंस की बात हो रही है कि कैसे निजी जीवन में इतनी परेशानियों के बाद में आखिर वो खिलाड़ी कैसे मैदान में डटा रहा….जी हां हम बात कर रहे हैं…भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की, जिन्होंने निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में भी टीम के लिए जिम्मेदारी निभाई….टीम इंडिया की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, इस जीत के पीछे रिंकू सिंह की हिम्मत और जज्बे की भी खूब चर्चा हो रही है. टूर्नामेंट के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, फिर भी उन्होंने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया….

रिंकू सिंह की इसी बहादूरी पर उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने एक भावुक पोस्ट किया…. प्रिया सरोज के इस पोस्ट को देखकर लोग बहुत इमोशनल हो गए….

प्रिया सरोज ने लिखा कि— कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने ICC Men’s T20 World Cup जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा।

इस ऐतिहासिक जीत के बीच मैंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, अपनी टीम और अपने देश के लिए डटकर खड़ा रहा। जीवन के सबसे कठिन पलों में भी मैदान पर उतरकर चैंपियन बनकर निकलना , यह एक अलग ही साहस की बात है।
टीम इंडिया को और आपको @rinkusingh बधाई हो, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली ताकत क्या होती है। ….

खैर प्रिया सरोज के इस पोस्ट पर बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं… साथ ही बता दें कि बीत साल ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक निजी कार्यक्रम में सगाई कर अपने रिश्ते की शुरुआत की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है…

Related Articles

Back to top button