Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के साथ हुए कार हादसे पर रुड़की एसपी ने दी ये जानकारी !

डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माथे और पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्ना किशोर सिंह मौके पर पहुंच...

भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार दिल्ली से घर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुचना मिली हैं कि कार डिवाइडर से कार टकराने से हुआ हादसा।

डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माथे और पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्ना किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर है, उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

एसपी रुड़की ने ऋषभ पंत को लेकर जानकारी देते हुये कहा, सुबह 5 बजे की घटना हैं जब क्रिकेटर ऋषभ पंत का आसिडेंट हो गया। वे दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी आंख लग गई। जिसके बाद कार के डिवाइडर से टकराने से वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें देहरादूर के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभी डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया हैं।

क्रिकेटर ऋषभ पंत अपनी माँ से मिलने के लिए अपने घर आ रहे थे। मगर रास्ते में हुई इस घटना के बाद उनकी मां सदमें में हैं। घटना की सुचना मिलते ही वे अस्पताल गयी हैं।

Related Articles

Back to top button