नोएडा सीईओ के पद से हटाई गईं रितु माहेश्वरी, भ्रष्टाचार संरक्षण के आरोपों पर गिरी गाज !

भारत समाचार की खबर का बहुत बड़ा असर हुआ है. रितु माहेश्वरी को नोएडा सीईओ के पद से हटाया गया है. रितु माहेश्वरी 5 साल से नोएडा गाजियाबाद में काबिज थीं. उन पर भ्रष्टाचार संरक्षण के गंभीर आरोप लगते रहे हैं.

लखनऊ; भारत समाचार की खबर का बहुत बड़ा असर हुआ है. रितु माहेश्वरी को नोएडा सीईओ के पद से हटाया गया है. रितु माहेश्वरी 5 साल से नोएडा गाजियाबाद में काबिज थीं. उन पर भ्रष्टाचार संरक्षण के गंभीर आरोप लगते रहे हैं.

रितु माहेश्वरी पर निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी की 200 करोड़ की एफडी में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे हैं. उनके कार्यकाल में नोएडा अथॉरिटी में भ्रष्टाचार का संगठित गिरोह सक्रिय था. भारत समाचार ने भ्रष्टाचार की खबरों को प्रमुखता से उठाया था.

जिसके चलते उन पर बड़ी गाज गिरी है. उनके स्थान पर लोकेश एम नोएडा के नए सीईओ बनाए गए हैं. इसके पहले वह कानपुर मंडल के कमिश्नर थे. वहीं, रितु माहेश्वरी को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया. अमित गुप्ता को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button