दिल्ली सेवा बिल पर आरएलडी ने नहीं किया मतदान, क्या इंडिया एलायंस से बाहर होंगे जयंत चौधरी ?

दिल्ली : राज्यसभा से बड़ी राजनीतिक खबर है। जयंत चौधरी ने राज्यसभा में मतदान नही किया। दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी मौजूद नहीं थे। चौधरी की नामौजूदगी जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। जयंत के करीबी ने दावा किया है की कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आरएलडी प्रमुख वोटिंग में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन जयंत की गैरहाजिरी से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बता दें कि सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हो गय। बिल पर लंबी बहस के बाद वोटिंग कराई गई। बिल के समर्थन में 131 और विरोध में 102 वोट पड़े। इसके साथ ही दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में भी पास हो गया। अब यह बिल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून की शक्ल लेगा। बिल के पास होने के साथ ही दिल्ली की मुख्य प्रशासनिक शक्तियां केंद्र सरकार के पास होंगी। अब से दिल्ली में मुख्यमंत्री की तुलना में लेफ्टिनेंट गवर्नर की शक्ति कई मामलों में बढ़ जाएगी।

बिल पास होने के साथ ही विपक्षी गठबंधन में भी विक्षोभ मचना तय माना जा रहा है। इसकी मुख्य वजह ये है कि बताया जा रहा है कि BJP के प्रतिद्वंदी विपक्षी दलों ने भी बिल को लेकर आप का साथ नहीं दिया है। बहरहाल, अब यह बिल दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार केंद्र सरकार को देगा। यह एक ट्रिब्यूनल के गठन को अनुमति देगा जो दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को नियंत्रित करेगा.

Related Articles

Back to top button