सपा पर दबाव बना रही आरएलडी, पश्चिम यूपी की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने का कर दिया ऐलान !

सपा-रालोद के गठबंधन पर संकट के बादल मड़रा रहे हैं. वहीं, रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने नया बयान देकर सपा की टेंशन और बढ़ा दी है. उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी पश्चिम यूपी में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

लखनऊ; 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में राजनैतिक हालात गर्म हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों की हो रही है. यहां पिछले कई महीनों से कई समीकरण बनते व बिगड़ते दिख रहे हैं. अगर हाल के सियासी समीकरण की बात करें तो जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी सपा के साथ है. लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जयंत चौधरी की अंदरखाने बीजेपी से नजदीकियां बढ़ी हैं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा-रालोद के गठबंधन पर संकट के बादल मड़रा रहे हैं. वहीं, रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने नया बयान देकर सपा की टेंशन और बढ़ा दी है. उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी पश्चिम यूपी में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. वहीं, बुधवार को रालोद के विधायकों ने सीएम योगी से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि रालोद विधायकों की सीएम योगी से मुलाकात सपा पर दबाव डालने के एक तरीका है. वहीं, अगर सूत्रों की माने तो जयंत चौधारी 2024 के चुनाव में जो दल गठबंधन में अधिक सीट देगा उसके साथ जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button