
डिजिटल डेस्क: जैसे-जैसे वक़्त बीत रहा है, वैसे-वैसे आगामी चुनाव को लेकर UP की सियासत दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। आने वाले 27 फरवरी को राज्यसभा के 10 सीटों पर वहुनाव होने वाला है। इसी को मद्देनजर रखते हुए अब उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में भगदड़ तेज होती नजर आ रही है। जहाँ BJP ने इस चुनाव में गुरुवार यानी 15 फरवरी को 8 उम्मीदवार उतारे हैं, तो वहीं सपा ने बीते दिन इसमें अपने 3 कैंडिडेट्स का नामांकन करा दिया है। इस प्रकार से सभी पार्टियां अपने-अपने वोट सहेजने में जुट गई हैं। इस बीच आज जयंत चौधरी ने भी अपने पार्टी का रुख साफ़ करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।
RLD सुप्रीमों ने आज वोटिंग को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि, “विधायकों के साथ बातचीत हुई है। सभी विधायक एक साथ पार्टी के स्टैंड के साथ है। इस बीच जब मीडिया ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि, “क्या RLD के तरफ से क्या NDA को वोट मिलेगा?” तब जयंत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, “RLD का हर विधायक अपने पार्टी के साथ खड़ा है।”
BJP के तरफ से जिन 8 उम्मीदवारों को चुनाव के लिए नामांकन कराया गया है। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:-
1 – भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी,
2 – पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह,
3 – पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य,
4 – पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह,
5 – आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन,
6 – पूर्व विधायक साधना सिंह
7 – पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत बिंद
8 – संजय सेठ
सपा के जिन 3 उम्मीदवारों ने कल भरा था नामांकन
1 – आलोक रंजन,
2 – जया बच्चन
3 – रामजी लाल सुमन
403 सदस्यीय विधानसभा में किसके कितने सदस्य?
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में BJP के 252, समाजवादी पार्टी के 108 और कांग्रेस के दो सदस्य मौजूद हैं। बाकी बचे सदस्यों में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, निषाद पार्टी के छह, RLD के 9, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 6, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बसपा का एक सदस्य है। बाकी 4 सीटें खाली हैं। वहीँ, इनमे सपा और कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भागीदार होने के साथ ही राज्य में विपक्षी दल भी हैं।








