
लखनऊ : कहाँ तो वादा था की प्रदेश की सड़के गड्डामुक्त होगी। बाकायदा इसके लिए डेडलाइन भी जारी की थी.डेड लाइन बीत गई और सड़के गड्डा मुक्त होती रह गई. अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस वित्तिय वर्ष में 9814 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए है जो उसको सड़क निर्माण, गड्डा मुक्त आदि मदों के लिए जारी किए गए थे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 18, 2023
➡️सड़के खस्ताहाल ,फिर भी 9814 करोड़ किए सरेंडर
➡️पीडब्ल्यूडी में चेतावनी बेअसर, कार्यवाई की तैयारी
➡️किसी वित्तिय वर्ष में अब तक सरेंडर होने वाली राशि सबसे बड़ी
➡️6982 करोड़ की भारी भरकम राशि सरेंडर हुई थी 2021-22
में
➡️विभाग में भारी भरकम राशि हो रही सरेंडर
➡️मामले… pic.twitter.com/9uvGmRJk0b
आपको बता दे की प्रदेश सरकार से पीडब्ल्यूडी विभाग को जो राशि सड़क निर्माण और रखरखाव आदि मदों के लिए जारी हुई थी. उसे विभाग खर्च करने में नाकाम रहा है. विभाग ने इस वित्तिय वर्ष में 9814 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए है. जबकि इसके पूर्व में 2021-22 के वित्तिय वर्ष में भी 6982 करोड़ रुपए की रकम सरेंडर की गई थी.
इस मामले में बार बार शासन की चेतावनी भी पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए बेअसर साबित हुई है. अब सरकार इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्रवाई की तैयारी में है आपको बता दे की पीडब्ल्यूडी विभाग को जो बजट दिया जाता है उसका उपयोग पुल ,सड़कें, व भवन के लिए किया जाता है.








