लुटेरी दुल्हन: घरवालों को बेहोश कर नगदी, जेवरात लेकर फरार हुईं दो लुटेरी दुल्हन, 23 मार्च को शादी के बाद आई थी ससुराल

हाथरस. सिने स्टार सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली में जिस तरह से उन्होंने लुटेरी दुल्हन की भूमिका निभाई। बिल्कुल उसी तर्ज पर हाथरस जिले के कस्बा सासनी के पारस टॉकीज के निकट रहने वाले दो सगे भाइयों की लुटेरी दुल्हनों ने 23 मार्च की देर शाम को नशीली चाय पिलाकर जेवरात, मोबाइल फोन और एक लाख की नगदी को पार कर ले गईं।

घटना हाथरस जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के पारस सिनेमा के पास की है, यहां शादी करके लाई गईं दो नई नवेली दुल्हन परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गईं। करीब चार घंटे बाद परिवार वालों को होश आया तो घर से कीमती सामान गायब देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन दुल्हनों की खोज शुरू कर दी गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित युवकों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बता दें, बिचौलियों के मध्य शादी की एवज में दो लाख 25 हजार रुपये तय हुए। यह रुपये वर पक्ष को देने थे। 22 मार्च को शादी के बाद दुल्हें के साथ 23 मार्च की सुबह करीब 12 बजे दोनों दुल्हनें कस्बा सासनी में अपने घर पहुंचे। देर शाम तक शादी के अन्य रीति-रिवाज निभाए गए। शाम करीब सात बजे दूल्हे के परिजनों ने नई दुल्हनों से चाय बनाने के लिए कहा। दुल्हनों ने चाय बनाकर परिजनों को दी, आरोप है कि चाय पीकर ही परिजन मूर्छित हो गए। करीब चार घंटे बाद होश आने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। दुल्हनें अपने और परिजनों के गहने, एक लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गईं। काफी तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। तब पीड़ित दूल्हों ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV