
भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। रोहित ने मैच में चौके-छक्के की बारिश लगा दी। इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 58 रन बनाए।
इस मामले में बने पहले कप्तान
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 3 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इसके बदौलत उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 234 छक्के लगाए हैं। वहीं, इयोन मोर्गन ने कुल 233 रन बनाए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान
- रोहित शर्मा- 234 छक्के
- इयोन मोर्गन- 233 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी- 211 छक्के
- रिकी पोंटिंग- 171 छक्के
- ब्रैंडन मैकुलम- 170 छक्के
वनडे क्रिकेट के पॉवर प्ले में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- वीरेंद्र सहवाग- 7 अर्धशतक
- रोहित शर्मा- 3 अर्धशतक
- सचिन तेंदुलक- 1 अर्धशतक
- गौतम गंभीर- 1 अर्धशतक
- रॉबिन उथप्पा- 1 अर्धशतक









