
श्रीलंका के साथ भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। जिसका रविवार को दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 2 रन बनाते ही एक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
रोहित शर्मा ने हासिल की उपलब्धि
श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा है। इस दौरान पारी की शुरूआत कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने की। इस दौरान रोहित शर्मा ने जैसे ही 2 रन बनाए एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच और खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। आपको बता दें रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि 264 वनडे मैच की कुल 256 पारियों में 10,820 रन (खबर लिखने तक) बनाए हैं। वहीं राहुल द्रविड़ ने 340 वनडे की 314 पारियों में कुल 10,768 रन बनाए हैं।
ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
- विराट कोहली- 13872 रन
- सौरव गांगुली- 11221 रन
- रोहित शर्मा- 10,820 खबर लिखने तक
- राहुल द्रविड़- 10768 रन
पहले मैच में जड़ा था अर्धशतक
श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच टाई रहा। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 58 रन बनाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे वनडे में भी रोहित ने 34 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 (खबर लिखने तक) रन बनाए।









