IND vs BAN: रोहित शर्मा के पास टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, 7 छक्के लगाकर तोड़ेंगे इस भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19-23 सितंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 27 सितंबर-1 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम सितंबर महीने में भारत के दौरे पर रहेगी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। दरअसल, बीते कुछ समय से रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। T20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद वह धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। अगर रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 छक्के लगा लेते हैं तो वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

रोहित शर्मा 7 छक्के दूर

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19-23 सितंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 27 सितंबर-1 अक्टूबर तक खेला जाएगा। ऐसे में रोहित शर्मा 7 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हो जाएंगे। वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अभी तक टेस्ट में कुल 86 छक्के लगाए हैं।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी (टेस्ट)

वीरेंद्र सहवाग- 90 छक्के
रोहित शर्मा- 84 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के
रविंद्र जड़ेजा- 64 छक्के

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू साल 2013 में किया था। उन्होंने अभी तक कुल 59 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें कुल 4137 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतकीय पारी और 17 अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं बात करें टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की तो यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 131 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बैंडम मैकुलम का नाम शामिल है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 107 छक्के लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button