श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले होंगे पहले कप्तान

T20I से संन्यास ले चुके विश्व चैंपियन रोहित शर्मा वनडे में एक बार फिर बल्ले से गदर मचाते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं।

भारत-श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से क्रिकेट सीरीज का ऐलान होने वाला है। वहीं, इस सीरीज में T20I से संन्यास ले चुके विश्व चैंपियन रोहित शर्मा वनडे में एक बार फिर बल्ले से गदर मचाते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। वह इस मामले में कीर्तिमान स्थापित कर विश्व के पहले कप्तान बन सकते हैं।

रोहित शर्मा करेंगे यह कारनामा

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से होने वाला है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसा करने में वह महज 3 छक्के दूर हैं। आपको बता दें रोहित शर्मा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक कुल 231 छक्के लगाएं हैं। वहीं पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन है, जिन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 233 छक्के लगाए हैं।

बतौर कप्तान ODI में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • इयोन मोर्गन- 233 छक्के
  • रोहित शर्मा- 231 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी- 211 छक्के
  • रिकी पोंटिंग- 171 छक्के
  • ब्रैंडम मैक्कुलम- 170 छक्के
  • विराट कोहली- 138 छक्के

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज

  • पहला वनडे- 2 अगस्त
  • दूसरा वनडे- 4 अगस्त
  • तीसरा वनडे- 7 अगस्त

Related Articles

Back to top button