
आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश की सभा में भारी भीड़ के चलते हंगामा हो गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी की बैरिकेड फिर टूट गए। भीड़ मंच पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने डंडे फटकार कर रोका।
सपा नेताओं का आरोप है कि, प्रशासन ने कमजोर इंतजाम किए थे।
सपा प्रमुख लालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसान को फसल की कीमत नहीं मिली। फसल की लागत बढ़ती जा रही। उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। ‘किसानों का कर्ज इस सरकार ने माफ नहीं किया’।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। उन्होंने कहा, BJP सरकार में परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। एक तिहाई जीवन युवाओं को बर्बाद हुआ। ये सरकार खुद ही पेपर लीक कराती है, जिससे रोजगार न देना पड़े। उन्होंने कहा अगर हमारी सरकार आई तो अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। क्योकि ये आधी-अधूरी नौकरी हमें स्वीकार नहीं है। 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरेंगे।