रूस ने सीरिया पर किया हवाई हमला, घातक हमले में 13 लोगों की मौत

रूस ने सीरिया पर हमला बोल दिया है. वो भी हवाई हमला. रुस ने सीरिया के ऊपर आसमानी आफत बरसाई.

वर्ल्ड डेस्क– एक तरफ रुस और यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है.अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध की आग में जल रहे है. और इसी बीच अब रुस ने सीरिया पर हमला बोल दिया है. वो भी हवाई हमला. रुस ने रविवार को सीरिया के ऊपर आसमानी आफत बरसाई.

रुसी सेना ने उत्तर पश्चिमी इलाके में एयरस्ट्राइक की. जिसमें दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई.और कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुस ने ड्रोन के जरिए हवाई हमला किया. ये हवाई हमला इतना ज्यादा घातक था कि आस-पास का इलाका पूरी तरीके से तबाह हो गया.

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में शहर के मेन बाजार भी बर्बाद हो गए.फल और सब्जियों का बाजार बुरी तरह से नष्ट हो गया. हमले के फौरन बाद इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया. थोड़ी ही देर बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रुस के इस हमले के बाद सीरिया की ओर से कहा गया कि ये नरसंहार है.

Related Articles

Back to top button