Russia Ukraine Conflict : जंग के बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस को दी कड़ी चेतावनी, जानिए क्या कहा?

दरअसल, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि हम रूसी अर्थव्यवस्था को पतन की कगार पर लाएंगे।" फ्रांसीसी वित्त मंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रया देते हुए रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने बड़ा बयान दिया।

जैसे-जैसे यूक्रेन में लड़ाई तेज होती जा रही है, वैश्विक नेताओं के बीच वाकयुद्ध भी जोर पकड़ रहा है। पूर्व रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया। दिमित्री मेदवेदेव द्वारा ट्विटर पर सांझा किये गए अपने एक पोस्ट में मंगलवार को कहा, “आज, कुछ फ्रांस के एक मंत्री ने कहा कि उन्होंने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा कर दी है। आप अपनी जबान संभालो और यह मत भूलो कि मानव इतिहास में, आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्धों में बदल जाते हैं।”

दरअसल, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि हम रूसी अर्थव्यवस्था को पतन की कगार पर लाएंगे।” फ्रांसीसी वित्त मंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रया देते हुए रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अक्सर आर्थिक युद्ध वास्तविक युद्धों में बदल जाते हैं। पूर्व रूसी राष्ट्रपति के इस टिप्पणी को फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर के बयान की तीखी प्रतिक्रिया की तौर पर देखा जा रहा है।

वैश्विक समाचार संस्था AFP ने अपने साक्षात्कार का हवाला देते हुए बताया कि ले मायेर ने इस दौरान यह भी स्वीकार किया कि आम रूसी नागरिक भी इस तरह के प्रतिबंधों से प्रभावित होंगे। वहीं उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम नहीं जानते कि इसके अलावा हम इस परिस्थिति को अलग तरीके से कैसे संभाल सकते हैं?” दमित्री मेदवेदेव साल 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति के तौर पर काम किया और 2012 से 2020 तक वे रूस के प्रधानमंत्री रहे। उनके द्वारा किया गया ट्वीट फ्रेंच के साथ-साथ अंग्रेजी में भी साझा किया गया है।

Related Articles

Back to top button