Russia Ukraine Crisis: पुतिन को सता रहा मौत का डर, हजारों कर्मचारियों को काम से निकाला!

पिछले लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। जिससे यूक्रेन के साथ-साथ रूस भी बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। वही, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परेशानियां भी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, रूस में पुतिन को अपनी जान का खतरा सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो संभावित परमाणु हमले के डर से उन्होंने अपने परिवार को एक रहस्यमय अंडरग्राउंड शहर में छिपा दिया है, जबकि अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। पुतिन को डर है कि जहर देकर उन्हें मारा जा सकता है।

खबरों के अनुसार, रूस के कई राजनीतिक हस्तियों ने पुतिन के करीबी लोगों को उनकी हत्या करने की कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यही वजह है कि वह इतने डरे हुए हैं। बता दें कि दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्वीट कर पुतिन की हत्या का आह्वान किया था। लिंडसे ने ट्वीट किया किया था कि ‘इन सब को खत्म करने का सिर्फ एक तरीका ये है कि कोई पुतिन को बाहर निकाल दे। यह आप अपने देश के लिए करेंगे, दुनिया के लिए करेंगे।’

खबरों के अनुसार, फ्रांस की एक खुफिया एजेंसी के एजेंट ने दावा किया, कि व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से बेदखल करने के लिए रूसी राष्ट्रपति की हत्या भी की जा सकती हैं। जहर की बात इसलिए मजबूत होती है क्योंकि रूसी सरकार अपने दुश्मनों को जहर देकर मारने के लिए ही जानी जाती है। इस फ्रेंच एजेंट का कहना है कि रशियन इंटेलिजेंस इकलौती ऐसी एजेंसी है जो जहर का इस्तेमाल करती है।

Related Articles

Back to top button