Russia-Ukraine War: भारतीय छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुःख, कहा- मंत्रियों के पास प्रचार का समय, लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्घ के दौरान खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र को गोली लगी जिससे उस छात्र की मौत हो गई। जिस छात्र की मौत हुई है वह कर्नाटक का रहने वाला था और उसका नाम नवीन कुमार था। वहीं इस घटना के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुःख जताया।

रूस-यूक्रेन की गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गयी। इस घटना के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर दुःख जताया। ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।भावभीनी श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है। जनता सब देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं!

बता दें कि भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय आज ही राजधानी कीव छोड़ दे। लोगों से कहा गया है कि जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे। आपको बता दे कि कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कई मिसाइल दागे है। वही आज यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार सुबह मुंबई में उतरा है।

Related Articles

Back to top button