Russia Ukraine War :रूस के 17 अरबपतियों की संपत्ति को फ्रीज करेगा जापान, वित्त मंत्रालय ने रूस पर थोपे कुल 61 नए प्रतिबंध

जहां एक तरफ अमेरिका ने रूसी संपदाओं समेत राष्ट्रपति पुतिन के 19 से ज्यादा करीबियों और उनके परिवार के 47 सदस्यों पर गंभीर वीजा और संपत्ति जब्ती जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं तो वहीं फ्रांस ने भी बीते दिनों रूस के 85 मीटर लंबे कच्चे तेल से लदे हुए बड़े समुद्री पोत अमोरो वेरो को जब्त कर लिया है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का मोर्चा तो खोल दिया लेकिन अब उस पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का पहाड़ भी टूट पड़ा है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और दूसरे देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध थोपना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब जापान भी शामिल हो गया है। जापान के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने रूस के 17 अरबपतियों की संपत्ति को फ्रीज करने का फैसला किया है, इसके साथ ही रूस पर लगे कुल लक्षित प्रतिबंधों की संख्या 61 हो गई है।

जहां एक तरफ अमेरिका ने रूसी संपदाओं समेत राष्ट्रपति पुतिन के 19 से ज्यादा करीबियों और उनके परिवार के 47 सदस्यों पर गंभीर वीजा और संपत्ति जब्ती जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं तो वहीं फ्रांस ने भी बीते दिनों रूस के 85 मीटर लंबे कच्चे तेल से लदे हुए बड़े समुद्री पोत अमोरो वेरो को जब्त कर लिया है और, अभी कई दूसरे कड़े प्रतिबंध लगाने की बात पर विचार कर रहा है। दरअसल, फ्रांस के लॉ सियोटैट शहर स्थित एक शिपयार्ड में रूस का एयरपोर्ट जब रख-रखाव के लिए ठहरा हुआ था उसी दौरान फ्रांस की इमैनुएल मैक्रो सरकार ने उसे कब्जे में ले लिया।

वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन ने भी राष्ट्रपति पुतिन के 100 से ज्यादा सबसे अमीर करीबियों पर कई आर्थिक प्रतिबंध पहले ही लगा चुका है। ब्रिटेन ने तो बकायदा प्रतिबंधों की एक सूची भी तैयार की है जिसमें सभी प्रमुख रूसी बैंकों को फ्रीज करने उन्हें ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली से बाहर रखने, से लेकर रूस के सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बने दूसरे घटकों को कवर करने वाले और दोहरे उपयोग के निर्यात लाइसेंसों का निलंबन एवं तेल रिफाइनरी और उच्च तकनीकी के निर्यात पर रोक जैसे प्रतिबंध शामिल है।

Related Articles

Back to top button