Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसी लखनऊ की गरिमा, वीडियो जारी कर मदद की लगाई गुहार, कहा- नहीं मिल रही मदद…

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। जिस कारण यूक्रेन में हालात बेहद खराब है। वही भारत के हजारों छात्र युद्ध के हालात के बीच यूक्रेन में फंसे हुए है। यूक्रेन में फंसी लखनऊ की छात्रा गरिमा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर विडियों जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। गरिमा मिश्रा ने विडियों जारी कर कहा, कि वह कीव में फसी हुई है। और उन्हे भारतीय दूतावास की तरफ से मदद नहीं मिल रही है।

वही, यूक्रेन में फंसी कानपुर की छात्रा ने भी सरकार से लगाई मदद की गुहार। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बाहर निकालने की गुहार लगाई। छात्रा ने यूक्रेन में युद्ध से बिगड़े हालातों के बारे में बताया। उन्होने कहा, कई दिनों से भूखे प्यासे छात्र इधर-उधर भटक रहे हैं। छात्रा के परिजनों ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई।

बता दें, मुरादाबाद जिले के करीब 29 लोग यूक्रेन में फंसे हैं। डीएम ने बताया प्रशासन सभी के परिजनों के साथ संपर्क में है। डीएम एसडीएम लगातार परिजनों के संपर्क में बनें हुए हैं। जल्द से जल्द सभी को लाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें, रूस-यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जारी जंग में अब तक यूक्रेन के 352 आम नागरिक मारे गए। वही, रूसी हमले में 14 बच्चो की भी मौत हुई है। अब तक 116 बच्चों समेत 1684 लोग जख्मी हुए है। इन दिनों यूक्रेन में हालात बेहद बुरे है। यूक्रेन मंत्रालय ने सैनिको के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं दी है।

इस जंगी हालात में दोनो ही देशों की सेनाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पश्चिम देशों के बढ़ते दबाव के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु सेना को तैयार रहने का संदेश दे दिया। वहीं सोमवार को खार्किव व कीव में शक्तिशाली धमाकों से यूक्रेन थर्रा उठा। इस बीच अच्छी बात यह है कि युद्धरत दोनों देश चेर्नोबिल में चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि इससे जंग थम जाएगी।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को देश के परमाणु प्रतिरोधी बलों को “विशेष” अलर्ट पर रखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान इस कदम की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button