
बॉलीवुड आदाकार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों अमेंरिका में रह रही है। प्रियंका देश और दुनिया में हो रही हर घटना पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार और फोटो-वीडियो को अक्सर अपडेट करती रहती हैं। इस बीच 100 दिनों से लगातार चल रहे रसिया-युक्रेन युद्ध के दौरान फंसे बच्चों के लिए प्रियंका चोपड़ा काफी चिंतित नजर आई हैं।

बता दें, रसिया और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच लाखो लोगो की जिंदगियां प्रभावित हुई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पीसी ने लिखा है कि 100 दिन मौत के, 100 दिन दर्द के, 100 दिन डर के, 100 दिन वॉर के। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात को रखते हुए बताया है कि इस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बाल सरंक्षण संकट पनप रहा है। साथ ही प्रियंका ने यूनीसेफ के मद्देनजर अपनी राय रखते हुए लिखा है कि परिवार संघर्ष और कोविड 19 के खौफ के बीच बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए संभव प्रयास करते रहें। यूनीसेफ बच्चों के समर्थन के लिए यही कर रहा है।