ब्रिक्स समिट से पहले नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी विमानों की लैंडिंग, पुतिन के दौरे को लेकर बढ़ी हलचल

ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं।

नोएडा: ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। समिट से ठीक पहले नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार विदेशी विमानों की लैंडिंग हुई है। रूस के तीन एयरक्राफ्ट नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे चुके हैं।

पुतिन से पहले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा IL-76

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचने से पहले रशियन मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा। इस एयरक्राफ्ट के साथ रूसी एडवांस टीम के होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसे लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।नोएडा एयरपोर्ट पर ये पहली संभावित विदेशी मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग बताई जा रही है। रूस के विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरे और पूरा दिन रनवे पर ही रहे। अहम बात यह भी है कि माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड हो सकता है।

ब्रिक्स समिट में कौन-कौन होगा शामिल ?

BRICS Summit 2026 का आयोजन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत दौरे पर आने वाले हैं। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ-साथ पार्टनर देश, आउटरीच देश और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी ब्रिक्स समिट के लिए भारत पहुंचेंगे।

पीएम मोदी से कब मिलेंगे पुतिन?

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार यानी 11 सितंबर को मुलाकात हो सकती है। इस दौरान भारत-रूस के बीच कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की बात कही जा रही है। रूस की ओर से भारत को कई एडवांस हथियार सौंपे जाने की भी चर्चा है। पीएम मोदी और पुतिन की इस संभावित बैठक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत पूरी दुनिया की नजर होगी।

Related Articles

Back to top button