रूस के जंगी जहाज कई किलोमीटर की पेट्रोलिंग करके वापस लौटे…इन ताकतवर देशों के पास से गुजरे !

इसी कड़ी में रूसी सेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं.

डिजिटल डेस्क- रूस के जंगी बेड़े अपने आप में काफी ज्यादा ताकतवर हैं और अपनी अलग ही स्ट्रेटेजी के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में रूसी सेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं. बता दें कि 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौटे है.

जंगी जहाजों की खास बात ये हैं कि रूस के इस बेडे़ ने 13,000 किलोमीटर की दूरी तय की है. इस दौरान ये जहाज अमेरिका के पश्चिमी तट तक पहुंच गए थे.

एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के युद्धपोतों ने चीनी नौसेना के एक जहाजों की टुकड़ी के साथ जापान सागर, ओखोत्सक सागर,बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर का गश्त किया.

गश्त के दौरान रूसी और चीनी टुकड़ी जापान के उत्तरी द्वीप के पास से गुजरी. कहा जाता है कि ये दोनों द्वीप दोनों देशों के बीच दशकों तक तनाव का कारण रहा है.

इसके अलावा रूसी और चीनी युद्धपोतों ने अलेउतियन द्वीपसमूह के एक हिस्से का चक्कर भी लगाया. जानकारी के लिए ये भी बता दें कि अलेउतियन द्वीपसमूह का ज्यादातर हिस्सा अमेरिका के अलास्का का है.

इस मामले में रूसी मंत्रालय के मुताबिक 2022 में भी इसी तरीके का एक युद्धाभ्यास किया गया था. इसमें 50 हजार से अधिक सैनिक और यूनिट शामिल थी.
इनमें 140 विमान और 160 युद्धपोत शामिल थे.

Related Articles

Back to top button
Live TV