
एस. पी. सिंह बघेल, राज्यमंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार महाकुंभ में अदाणी इस्कान सेवा शिविर में पहुँच कर श्रद्धालुओं को महा प्रसाद की सेवा दी उन्होंने अपने हाथों से महा प्रसाद वितरित किया।
उन्होंने महाकुंभ में अदाणी समूह के सेवा एवं समर्पण की प्रशंसा की।

एस पी संहि बघेल ने कहा आज महाकुंभ में पवित्र स्नान का अवसर पाकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह ईश्वर की कृपा और जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है। महाकुंभ केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना का जीवंत उदाहरण है।
लाखों श्रद्धालुओं के बीच फैली आस्था और सेवा की यह परंपरा भारतीय संस्कृति के गौरवशाली स्वरूप को प्रस्तुत करती है।
एक लाख लोगों को रोज मिल रहा भोजन
इतना ही नहीं इस्कॉन पर बोलते हुए उन्होंने कहा- अडाणी ग्रुप के सहयोग से इस्कॉन द्वारा रोज एक लाख लोगों को महाप्रसाद दिया जा रहा है। यह सेवा काम कुंभ की भावना को और पवित्र बनाता है।