भगवा ने रचा इतिहास, 80 के दशक के बाद, सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की सत्ता में दोबारा चुनकर लौटने वाली पहली पार्टी बनी भाजपा

त्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच साल के कार्यकाल के बाद राज्य में सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास रच रहे हैं। 1985 के बाद पहली बार यूपी में कोई पार्टी सत्ता में दोबारा वापस आई है। 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ आज देश में सबसे चर्चित मुख्यमंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। भाजपा ने शुरूआती दौर की मतगणना में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 80 के दशक के बाद यह पहली बार हो रहा है जब यूपी की सत्ता में कोई एक राजनैतिक दल वापसी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक रिकॉर्ड कायम किया है।

चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में हर तरह के जातिगत समीकरण टूट गए हैं और लोग जातियों से ऊपर उठकर मतदान कर रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सात राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र करहल से आगे चल रहे हैं और बीजेपी के एसपी सिंह बघेल दूसरे नंबर पर हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12,000 से अधिक मतों की सहज बढ़त बनाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच साल के कार्यकाल के बाद राज्य में सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास रच रहे हैं। 1985 के बाद पहली बार यूपी में कोई पार्टी सत्ता में दोबारा वापस आई है। 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ आज देश में सबसे चर्चित मुख्यमंत्री हैं। सीएम योगी यूपी की राजनीति से परे भाजपा के प्रमुख प्रचारकों में से एक हैं, और इस बड़े चुनाव को जीतने के साथ अब ऐसे नेता बन चुके हैं जो राज्य में पार्टी को अपनी छवि में ढालने के लिए खुद सक्षम हैं।

Related Articles

Back to top button