संसद में हंगामा करने वाला सागर शर्मा दो साल बेंगलुरु में था, बहन ने बताई पूरी बात ?

लखनऊ में सागर शर्मा की मां ने दावा किया है, कि सागर ने धरना प्रदर्शन की बात कहकर घर से गया था. सागर शर्मा लखनऊ में बैटरी रिक्शा चलाता है. सागर की मां ने बताय कि धरना में शामिल होने की बात कहकर निकला था. और पड़ोसीयों के जानकारी के अनुसार सागर का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था. पड़ोसीयों ने बताया कि ये लोग 15 साल से यहां रह रहे है. एक महिला पड़ोसी ने बताया कि सागर के परिवार में कुल 4 लोग है.

Lucknow news: लखनऊ में सागर शर्मा की मां ने दावा किया है, कि सागर ने धरना प्रदर्शन की बात कहकर घर से गया था. सागर शर्मा लखनऊ में बैटरी रिक्शा चलाता है. सागर की मां ने बताय कि धरना में शामिल होने की बात कहकर निकला था. और पड़ोसीयों के जानकारी के अनुसार सागर का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था. पड़ोसीयों ने बताया कि ये लोग 15 साल से यहां रह रहे है. एक महिला पड़ोसी ने बताया कि सागर के परिवार में कुल 4 लोग है. सागर के पिता के नाम रोशल लाल शर्मा है. और सागर की छोटी बहन माही शर्मा ने अपने बयान बताया कि 2 महीने से सागर ई रिक्शा चला रहे थे. और परसों ही सागर शर्मा दिल्ली गए थे. किराए के मकान में परिवार के साथ रहते है. सागर की छोटी बहन माही बोली कि पहले भाई सागर बंगलौर में नौकरी करते थे.

बता दें कि संसद में चल रहे शीतकालानी सत्र की कार्यवाही के दौरान अचानक से 3 युवक कूद गए. इसके चलते सदन में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया. तीनों युवक विजिट गैलरी से छलांग लगा दी. तीनों युवक सांसदों के सीट तक जा पहुंचे. लोकसभा के अंदर सुरक्षा उल्लंघन की सूचना मिली. 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी. जहां संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर घुसकर स्मोक बम चलाने के मामले में एक नया मोड़ आया. इस पूरी घटना में चार नहीं 6 लोग शामिल थे. इस पूरी घटना के बाद 2 शख्स फरार हो गए. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

वहीं संसद के बाहर से पकड़ी गई एक आरोपी नीलम के छोटे भाई ने कहा है कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि वह MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण है. उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था. और वह संसद में हंगामा करने वाला सागर शर्मा दो साल बेंगलुरु में था, वह अगस्त 2023 में वापस लखनऊ लौटा. ऐसे में संसद भवन के अंदर आज दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए. इनमें से एक युवक एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगा तो दूसरे ने जूते से कुछ निकाल कर स्प्रे कर दिया. यही नहीं संसद के बाहर भी दो लोगों ने कलर स्मोक स्टिक के जरिए गैस स्प्रे किया था. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. संसद के अंदर और बाहर से पकड़े गए चार आरोपी गुरुग्राम के ललित झा नाम के शख्स के यहां रुके थे. इस मामले में अभी भी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button