Saharanpur: पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ की बिक्री मामले में था वांछित

सहारनपुर जिले के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता करते हुए बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया को जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मादक पदार्थों की बिक्री मामले में इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पहचान छिपाकर उत्तराखंड में रह रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

2017 से बदमाश की थी तलाश

सहारनपुर जिले के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता करते हुए बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया को जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गागलहेडी इलाके में चाय की दुकान चलाने वाला राजकुमार नशे का कारोबार भी किया करता था। जिस पर गागलहेडी पुलिस ने बदमाश राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ऐसे में पुलिस द्वारा 2017 से ही बदमाश की तलाश की जा रही थी।

25 हजार का इनाम किया गया था घोषित

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे आज शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button