सैफई: नेताजी को यादकर भावुक हुए अखिलेश, ट्ववीट कर लिखा- आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा…

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेहद भावुक ट्वीट किया है। बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने नेताजी को लेकर भावुक ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि आज पहली बार लगा है कि बिना सूरज उगे सवेरा हुआ है।

इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेहद भावुक ट्वीट किया है। बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने नेताजी को लेकर भावुक ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि आज पहली बार लगा है कि बिना सूरज उगे सवेरा हुआ है।

बुधवार को नेताजी को यादकर अखिलेश यादव बेहद भावुक हुए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा। वहीं मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद आज सैफई में शुद्धि संस्कार कार्यक्रम का आयोजन है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव समेत पूरा यादव कुनबा सैफई में मौजूद है। परिवार के सभी सदस्य शुद्धि संस्कार कार्यक्रम में शमिल है।

मंगलवार को मुलायम सिंह यादव को नम आंखों से श्रद्धांजिल दी गई। इसके बाद पूरे विधि-विधान से सैफई के दिवंगत लाल और समाजवादी के सच्चे और अडिग पहरेदार, धरतीपुत्र नेताजी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि देकर उन्हें शून्य की यात्रा पर प्रस्थान कराया। बता दें, नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने कई बड़ी हस्तियां और VVIP लोग सैफई पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button
Live TV