बायोमैट्रिक में गड़बड़ी से सैकड़ों कर्मचारियों की कटी तनख्वाह, नाराज कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन का किया घेराव

बायोमैट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को लोहिया संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि बायोमैट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी हो रही है।

बायोमैट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को लोहिया संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि बायोमैट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी हो रही है। लगातार शिकायत की जा रही है। इसके बावजूद व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गड़बड़ी की वजह से कटकर वेतन आ रहा है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ के आहवाहन पर कर्मचारियों ने दोपहर में प्रशासनिक भवन का घेराव किया। संघ के अध्यक्ष विकास तिवारी का आरोप है कि संविदा कर्मचारियों को अत्याधिक कम वेतन मिल रहा है। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। शिकायत के बावजूद मैन पावर संस्था सुदर्शन फैसल्टीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।

संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि संविदा कर्मचारियों को बिना वजह निकाला जा रहा है। मरीज की छोटी शिकायत पर कर्मचारियों को निष्कासित किया जा रहा है। शिकायत के बावत कर्मचारी से कोई स्पष्टीकरण तक नहीं मांगा जाता है।

Related Articles

Back to top button