
कलर्स टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर सीजन 17 से टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. बता दें हर गुजरते एपिसोड के साथ सीजन 17 भी काफी दिलचस्प होता जा रहा है. क्योंकि इस बार शो में टीवी जगत के सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स तक कईं कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. वही शो में रियल लाइफ कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं. ये कपल शो में काफी लाइमलाइट बटोर रहा है. साथ ही प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी पहुची हैं जिसे देखा जा रहा है कि मन्नारा भी सुर्खियो में हैं वहीं बिग बॉस के घर में अंकिता और विक्की के बीच काफी झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं.इसके अपोजिट सोशल मिडिया पर हमेशा दोनों कपल को प्यार लूटाते देखा गया है वही जब से दोनों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है तब से इनके बीच रोज किसी न किसी बात पर झगड़े होते दिख रहे हैं. हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ और विक्की ने अंकिता से कह दिया कि उन्हें उनकी हरकतों पर शर्म आती है.

वही दूसरी तरफ सलमान खान ने अंकिता बचकानी हरकतों को लेकर खुलकर बात की और कई सवाल भी किए. सलमान ने टीवी एक्ट्रेस को उनकी परफॉरमेंस के बारे में भी बताया. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि वो शो में अपनी पहचान खोती जा रहीं हैं ये सुनकर अंकिता काफी उदास नजर आईं. सलमान खान ने ये भी बोला कि आपने अपने पति के साथ इस गेम में आने का फैसला लिया और आपके ये पति खानजादी से कहते हैं कि आपके साथ लड़े. इतना सुनते ही विक्की जैन के बगल में बैठी अंकिता इमोशनल हो गईं.

आपको बता दें दरअसल, अंकिता का अभिषेक कुमार से खाना बर्बाद करने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ. वहीं विक्की अभिषेक से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. हाल के एपिसोड में देखने को मिला कि विक्की और अभिषेक गार्डन एरिया में बैठकर बातचीत करते रहते हैं. अंकिता भी वहीं आ जाती हैं और अभिषेक को देखकर मुंह बनाने लगती हैं. अभिषेक इस बात को भांप जाते हैं कि अंकिता उन्हें पसंद नहीं करती हैं और वहां से चले जाते हैं.इसी बात से लेकर अंकिता औऱ विक्कि में अक्सर लडाई देखी जा रही हैं
विक्की जैन ने लगाई क्लास
वही विक्की अंकिता के अभिषेक के प्रति खराब व्यवहार को नोटिस कर लेते हैं और उनसे बेहद चिढ़ जाते हैं. वो अंकिता को इस बात पर डांट लगाते हैं कि वो अभिषेक को देखकर मुंह क्यों बना रही थीं. वो उन्हें ढंग से बिहेव करने की सलाह देते हैं. विक्की अंकिता से कह देते हैं-तेरी घटिया हरकतें बंद कर.वो उन्हें ये भी जता देते हैं कि उनकी हरकतों से शर्मिंदा हैं.

आपको बता दें बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा खूब चर्चा बटोर रही हैं. वे घर की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर नज आ रही हैं. हालांकि अब मन्नारा चोपड़ा घर के हंगामों से तंग आती नजर आ रही हैं.बता दें मन्नारा को घर में डुप्लीकेट परणीति चोपडा बोल रहे इस बात से मन्नारा हंगामा काट देती है वही हाल में ही लेटेस्ट प्रोमो शो का सामने आ गया है. जिसमें मन्नारा चोपड़ा रोते हुए शो छोड़ने की बात कहती दिख रही हैं. वे कहती हैं कि वे इस शो में अब नहीं रहना चाहती हैं. दरअस इस समय मन्नारा चोपड़ा की अंकिता लोखंडे से काफी लड़ाई हो रही हैं. दोनों एक दूसरे से खूब टक्कर लेती दिख रही हैं. प्रोमो में मन्नारा और खानजादी के बहस होती है. इसके बाद मन्नारा रोते हुए कहती हैं कि मैं इस शो में नहीं रहना चाहती.

बात करे बिग बॉस 17 की तो शो में काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं. शो में विक्की जैन, अंकिता, मुनव्वर, अभिषेक, ईशा और मन्नारा के साथ ही खानजादी ने हंगामा मचाया हुआ हैं.









