Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति को उसके ही समधी ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अशोक यादव दुल्हन के पिता का दोस्त था। घटना के बाद हर तरफ अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
नोएडा पुलिस के अनुसार सोमवार को होशियारपुर गांव के रहने वाले विनोद यादव की बेटी की शादी थी। कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में स्थित एक फार्म हाउस में था। समारोह में विनोद यादव का दोस्त अशोक यादव भी आया था। इसी समारोह में गाजियाबाद निवासी समधी शेखर यादव भी आया था। अशोक और शेखर का पारिवारिक विवाद चल रहा है। अशोक यादव के बेटे की शादी शेखर यादव की बेटी के साथ हुई थी। समारोह के बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर ने अशोक यादव को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
ADCP नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अशोक यादव की गोली मारकर हत्या की गई। आरोपी शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।