सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटा, राहुल-अखिलेश अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव, इन सीटों पर फंसा था पेंच

कांग्रेस ने सपा की जनाधार वाली सीटें मांगी थी। दोनों पार्टियों में बिजनौर, सीतापुर, देवरिया, अमरोहा सीटों पर बात नहीं बन पाई।

उत्तर प्रदेश से सियासत की सबसे बड़ी खबर आ रही है। सपा-कांग्रेस गठबंधन टूट गया है। दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई। कांग्रेस 20 सीटें मांग रही ती। जबकि सपा 17 सीट देने के लिए तैयार थी। कांग्रेस ने सपा की जनाधार वाली सीटें मांगी थी। दोनों पार्टियों में बिजनौर, सीतापुर, देवरिया, अमरोहा सीटों पर बात नहीं बन पाई। इसके अलावा सहारनपुर, झांसी और मुरादाबाद मंडल में भी कांग्रेस को दो सीटें कांग्रेस ने मांगी थी। अब जल्दी ही सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगा।

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था, कांग्रेस के साथ अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है। जब सीटों का बंटवारा फाइनल हो जायेगा तभी वो राहुल गांधी के न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा था कि, अभी सूची का आदान प्रदान ही चल रहा है। सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ।

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब में भी सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन टूट चुका है। अखिलेश यादव ने कहा था कि 11 सीटों पर बात बन गई है। लेकिन कांग्रेस 20 सीटों की मांग करने लगी। अखिलेश यादव 17 सीटें देने के लिए तैयार थे। लेकिन बात नहीं बन पाई। 

Related Articles

Back to top button