
Etawah: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा, राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। आज तड़के लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया।
समाजवादी परिवार के लिए एक गहरी क्षति
राजपाल सिंह यादव का निधन समाजवादी परिवार के लिए एक गहरी क्षति है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। इस दुखद घटना से पूरे समाजवादी परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
अखिलेश यादव सैफई के लिए रवाना
वही अखिलेश यादव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। चाचा के निधन के बाद अखिलेश यादव सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव इटावा में मौजूद हैं। राजपाल यादव का अंतिम संस्कार संस्कार पैतृक गांव सैफई में होगा।
‘प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे
राजपाल सिंह यादव के भाई और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक्स पर लिखा, मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं, मेरे अनुज राजपाल का आज सुबह निधन हो गया। ‘4 बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है’ । उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। ‘प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें’।
मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है । उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा ।प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान…
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) January 9, 2025









