Big News: संभल पुलिस में भूचाल! CO अनुज चौधरी का तबादला, IPS आलोक भाटी लेंगे कमान

संभल पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव: CO अनुज चौधरी को चंदौसी सर्किल भेजा गया, IPS आलोक भाटी को संभल सर्किल की जिम्मेदारी। एसपी गौरव ग्रोवर ने 3 सर्किलों के कार्यक्षेत्र बदले। पूरी खबर पढ़ें।

Uttar Pradesh: संभल जिले में पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिले के तीनों सर्किलों के कार्यक्षेत्रों को पुनर्गठित किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। संभल सर्किल के सर्किल अधिकारी (CO) अनुज चौधरी को चंदौसी सर्किल का नया CO बनाया गया है। उनकी जगह IPS अधिकारी आलोक भाटी को संभल सर्किल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तीनों सर्किलों का पुनर्गठन

एसपी संभल गौरव ग्रोवर ने जिले के तीनों सर्किलों (संभल, चंदौसी और गुन्नौर) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किए हैं। इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन को सुचारु बनाना है। संभल सर्किल अब नए थानों के साथ और मजबूत हुआ है। चंदौसी सर्किल को भी अधिकारियों की नई टीम मिली है।

    क्यों किए गए बदलाव?

    अपराध दर पर नियंत्रण के लिए नई रणनीति बनाई गई है। लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारियों को नए क्षेत्रों में अनुभव देने के लिए यह फेरबदल किया गया है। संभल पुलिस प्रशासन में यह बड़ा फेरबदल जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। अब देखना होगा कि नई टीम कितनी कारगर साबित होती है।

    Related Articles

    Back to top button